सनी देओल और अक्षय खन्ना अपनी-अपनी फिल्मों बॉर्डर 2 और धुरंधर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अब दोनों एक साथ ह्रञ्जञ्ज पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म इक्का का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह चरम पर है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशन फिल्म में, सनी एक हाई प्रोफाइल वकील के किरदार में हैं, वहीं धुरंधर के बाद अक्षय को फिर से नकारात्मक किरदार निभाते दिखाया गया है।
इक्का का टीजर जारी करते हुए लिखा गया, खून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? जल्द नेटफ्लिक्स पर। टीजर में सनी हर बार की तरह दमदार लगे हैं। एक दृश्य में वो अक्षय को जोरदार थप्पड़ भी मारते हैं। दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, ज्योति मुखर्जी, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज का निर्माण मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने एल्केमी फिल्म्स के बैनर तले किया है।
सनी ने इस टीजर में सिर्फ एक डायलॉग शट अप बोला है। टीजर में अक्षय खन्ना की झलक भी देखने को मिली है। उनका अंदाज़ भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सनी देओल के साथ उनका तीखा आमना-सामना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अक्षय खन्ना का भी एक डायलॉग है। उन्होंने सिर्फ टिक टिक बूम बोला है। फिल्म इक्का कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें कानून, रिश्ते और नैतिक दुविधाओं की टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख की झलक भी देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


















