हरिद्वार,05 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी मुख्य परीक्षा–2025 की संशोधित ‘आंसर-कीÓ जारी कर दी है। यह संशोधित उत्तर कुंजी प्रथम प्रश्नपत्र-सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी और द्वितीय प्रश्नपत्र-खेलकूद विषयक (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की लिखित परीक्षा से जुड़ी है। आयोग ने 14 सितंबर 2025 को प्रारंभिक आंसर-की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विषय-विशेषज्ञों ने विचार किया। इसके बाद औपबंधिक आंसर-की में संशोधन किया गया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित उत्तर कुंजी को लेकर यदि कोई अभ्यर्थी प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

