भोपाल 6 फरवरी (आरएनएस)। टीटी नगर पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लोडेड कट्टा लेकर घूम रहे बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से कट्टा व कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी अड़ीबाजी के मामले में फरार चल रहा था।
हेड कांस्टेबल रविंद्र पाल के मुताबिक रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल पथ के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से लोडेड कट्टा मिला।
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम संजय अहिरवार उर्फ सरकार बताया। वह निशातपुरा का रहने वाला है, और अड़ीबाजी के मामले में फरार चल रहा है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था।

