दुर्ग,7 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस के ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि बच्चा पड़ोसी के घर के पास खेल रहा था, जिसे लेकर आरोपी परदेशी देवांगन नाराज़ हो गया। गुस्से में आकर उसने मासूम पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने किसी तरह का पछतावा नहीं जताया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
०००


















