देहरादून,07 फरवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की ‘नमस्ते योजनाÓ के तहत शनिवार को क्लेमेंटाउन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद कुसुम वर्मा ने वाल्मीकि समुदाय के 10 महिला समूहों को सिलाई मशीनें वितरित कीं। इन महिलाओं को निटकान लिमिटेड चंडीगढ़ की ओर से पिछले चार माह से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। पार्षद वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रयासों से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आंदोलन के स्टेट कन्वीनर अमर बेनीवाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर निटकान के स्टेट कोऑर्डिनेटर गोविंद बिजल्वाण सहित कुल 55 लाभार्थी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

