देहरादून,07 फरवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सुद्धोवाला में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान द्वारा ‘टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन’ के सभी मानक पूरे करने पर उसे ‘तंबाकू मुक्त’ घोषित कर प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर हुई कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक डॉ. अनुराधा ने छात्राओं को कोटपा अधिनियम-2003 और तंबाकू की लत के शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एसीएमओ (एनएचएम) डॉ. बिमलेश जोशी ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरिता कटियार, रोमी, रेखा उनियाल और प्रवीण खत्री मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

