विकासनगर,07 फरवरी (आरएनएस)। सेलाकुई थाना क्षेत्र से एक गुमशुदा को पुलिस ने बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने 11 जनवरी को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बताया कि उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नही चल पा रहा है। जिसके बाद तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर टीम का गठन किया गया और गुमशुदा की तलाश की गई। टीम ने घर के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। परिचितों से जानकारी एकत्रित की। जिसके बाद गुमशुदा को बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। गुमशुदा के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

