विकासनगर,07 फरवरी (आरएनएस)। पिछले एक माह से ई-रिक्शा के चालान और हाइवे में संचालन पर रोक से ई-रिक्शा चालकों में आक्रोश है। ई-रिक्शा वर्कर यूनियन ने शनिवार को तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा चालकों का उत्पीडऩ बंद करने और उनके लिए स्टॉपेज निर्धारित करने की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

