सुकमा,06फरवरी(आरएनएस)।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। जिला पुलिस के पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत कुल 21 सक्रिय माओवादी कैडरों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इन सभी पर मिलाकर लगभग 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण करने वालों में 3 डिविजनल कमेटी मेंबर (ष्ठङ्कष्टरू), 5 एरिया कमेटी मेंबर (्रष्टरू) और 13 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 14 महिला कैडर भी हैं। ये सभी दरभा, दक्षिण बस्तर, केकेबीएन (ओडिशा) डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी जैसे संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहे थे।कैडरों ने ्र्य-47, स्रुक्र, ढ्ढहृस््रस् राइफल, क्चत्ररु लॉन्चर समेत बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों के समक्ष जमा की। पुलिस के अनुसार, सुदूर इलाकों में नए सुरक्षा कैम्प, सड़क संपर्क और लगातार चल रहे अभियानों के कारण माओवादियों की गतिविधियाँ सीमित हुई हैं, जिससे संगठन के भीतर तेजी से मोहभंग बढ़ा है।अधिकारियों ने बताया कि शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित कैडरों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास और अन्य सुविधाएँ दी जाएंगी। पुलिस ने शेष सक्रिय माओवादियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है, जो बताता है कि सुरक्षा और विकास की दोहरी रणनीति असर दिखा रही है।
०००


















