रायपुर,06फरवरी(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश कश्यप (बस्तर) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए इसे बस्तर के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ बताया है। श्री कश्यप ने कहा कि श्री शाह का यह दौरा बस्तर से ‘लाल आतंक के समूल सफाए के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।भाजपा सांसद श्री कश्यप ने श्री शाह के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किए गए सवालों को कांग्रेस नेतृत्व के भटकाव और वैचारिक दरिद्रता से उपजा प्रलाप बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और श्री शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक माओवाद मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है। इस समयसीमा में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। श्री शाह द्वारा रायपुर में ली जाने वाली उच्चस्तरीय बैठक उन शेष 5 प्रतिशत इलाकों को भी माओवाद मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगी, जहाँ मु_ी भर सशस्त्र माओवादी सक्रिय हैं। यह ‘ऑपरेशन क्लीनÓ की अंतिम बड़ी समीक्षा होगी। श्री कश्यप ने नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में अर्जित उपलब्धियों का जिक्र कर कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों ने 317 माओवादियों को ढेर किया, जिनमें बसवा राजू और हिड़मा जैसे शीर्ष आतंकी शामिल थे।भाजपा सांसद श्री कश्यप ने कहा कि आज जब बस्तर का 95 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली हिंसा से मुक्त हो चुका है, और 40 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया है, तब दीपक बैज इस बात पर गर्व करने के बजाय गैरजरूरी सवाल उठाकर कांग्रेस और नक्सलियों के भाईचारे को प्रमाणित कर रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच बेहतर तालमेल ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है। बस्तर पण्डुम के आयोजन को विकास और संस्कृति का मिलन बताते हुए श्री कश्यप ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि गृह मंत्री श्री शाह बस्तर पण्डुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन दर्शाता है कि अब बस्तर केवल बंदूकों की गूंज के लिए नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और विकास के लिए जाना जा रहा है।सांसद श्री कश्यप ने बस्तर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार माना।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















