प्रयागराज,07 फरवरी (आरएनएस)। जनपद के कांग्रेसजनों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रमेश पांडेय के निधन पर गहरा दुख जताया है।इस बावत शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की शोक सभा अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर शनिवार
अपराह्न हुई। जिसमें पांडेय को पार्टी का समर्पित नेता बताते कहा गया कि वह कांग्रेस विचारधारा के सच्चे हितैषी थे। सदैव पार्टी की मजबूती के लिए मुखर रहे। पार्टीजनों ने संगठन के प्रति उनके योगदान पर व्यापक प्रकाश डाला। इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, जिय़ाउबैद, मानस शुक्ला, परवेज़ सिद्दीकी,नयन कुशवाहा, अनूप त्रिपाठी, अफऱोज़ अहमद, प्रदीप द्विवेदी, शाहनवाज़ कुरैशी, राकेश श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, सुष्मिता यादव, मो. हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, अहमद उल्ला, राकेश पटेल , रिज़वाना बेगम, कामेश्वर सोनकर, नसरीन बानो, मो. जावेद, अजय श्रीवास्तव, मो. नसीम, सतीश श्रीवास्तव, केशव पासी, सुशील मिश्रा आदि ने दुख जताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

