दुर्ग, 08 फरवरी (आरएनएस)। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 8 फरवरी की शाम से देर रात तक जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर जांच नाके लगाए गए।
ब्रीथ एनालाइजर मशीन से की गई जांच में कुल 9 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनमें एक एम्बुलेंस चालक भी शामिल था, जिसे नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा जाना बेहद गंभीर माना जा रहा है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर मामला न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों, खासकर आपातकालीन सेवाओं से जुड़े ड्राइवरों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की जान सुरक्षित रखें।
0

