रुड़की,08 फरवरी (आरएनएस)। न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे रुहालकी दयालपुर गांव के वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार फरार वारंटी सुनील कुमार निवासी ग्राम रुहालकी दयालपुर, थाना भगवानपुर को बीती रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको न्यायालय में पेश कर दिया गया है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने मामले की पुष्टि की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

