रुड़की,08 फरवरी (आरएनएस)। शनिवार देर शाम दुकान से घर वापस लौट रहे दुकानदार की चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी सौरभ की कस्बा में एक दुकान है। शनिवार शाम को झबरेड़ा-मानकपुर मार्ग पर रास्ते में भ_े के पास वह अपनी बाइक में चाबी लगी छोड़ पेशाब करने लगा। इसी दौरान कोई उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सौरभ ने बाइक चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चेकिंग अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

