रुड़की,08 फरवरी (आरएनएस)। लक्सर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राही उत्तम स्कूल पहल के तहत विद्यालय पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। नव निर्मित बैडमिंटन कोर्ट, कृषि जोन और विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि ने न्यूनतम संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

