रुड़की,08 फरवरी (आरएनएस)। इंदिरा विहार के आंबेडकर भवन में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमपाल सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। इंद्रिरा विहार में आयोजित शपथ समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर सिंह ने की जबकि संचालन विनोद ययंत ने किया। इस दौरान विगत महीने हुए डॉ भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण समिति के चुनाव में अध्यक्ष बने सोमपाल सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समिति के पूर्व अध्यक्ष शीशराम और शिव प्रकाश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमपाल सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सोमपाल सिंह ने कहा कि संगठन ने उनपर जो भरोसा जताया है, उसपर वह हमेशा खरा उतरेंगे। वह संगठन के प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी की समस्या के लिए हर स्तर पर लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम में जिला महा महामंत्री विनोद जयंत, कोषाध्यक्ष सोहन वीर सिंह, रणवीर गौतम, अंकित बौद्ध, अनिल कुमार, इंद्र सिंह, दिनेश कुमार, तेलुरााम, प्रियांशु, नंदलाल, शीशराम, महिपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, राजबीर सिंह, अजीत, विनोद कुमार, भोपाल सिंह, प्रवीण कुमार त्यागी, सुरेंद्र दाबसे, बाबूराम, प्रणय सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

