देहरादून,08 फरवरी (आरएनएस)। नाबालिग किशोरी को प्रेम का झांसा दे भगा ले जाने का आरोपी क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने बीते दिनों केस दर्ज कराया। बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से लापता हो गई है। मामले में क्लेमनटाउन थाने में केस दर्ज किया गया। लापता किशोरी के दोस्तों से पूछताछ में पता लगा कि वह सुमतपाल उम्र 20 वर्ष निवासी टर्नर रोड, क्लेमनटाउन में संपर्क में थी। पुलिस ने तलाश करते हुए सुमतपाल को आर्मी ग्राउंड चंद्रबनी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया। बरामदगी होने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सों की धाराएं जोड़ी गई हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

