देहरादून,08 फरवरी (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में रविवार को कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जेपी यादव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गोगी ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और अब उम्मीद से कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों से जनता की आवाज बनने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, सुनील जायसवाल, अनक पाल, बचन सिंह वर्मा, प्रेम नारायण, राजीव गौड़ और अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

