देहरादून,08 फरवरी (आरएनएस)। ओल्ड डालनवाला निवासी एक विधवा महिला ने नवीन उज्जेनवाल नाम के व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से उनका पीछा कर रहा है और कार्यस्थल के बाहर आकर गाली-गलौज करता है। आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने या आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी दी है। महिला ने अपने और बच्चों की सुरक्षा के लिए करनपुर चौकी तहरीर दी। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

