अयोध्या 8 फरवरी (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने अयोध्या में ई रिक्शा यूनियन द्वारा किए जा रहे आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर रिक्शा चालक संघ द्वारा अयोध्या के सभी रूट में रिक्शा चालकों की मांगों का समर्थन करते हुए अधिकारियों से विचार करने के लिए कहा। प्रवक्ता राकेश यादव में बताया धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा आज ई रिक्शा चालक अयोध्या की रूट पर ई रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे इस कमाई से वह अपने बच्चों की फीस दवाई और घर का खर्चा चला रहे थे लेकिन प्रशासन ने राम पथ पर लता मंगेशकर चौराहा से टेढ़ी बाजार तक इनका प्रवेश वर्जित कर दिया है जिससे उनके जीवन यापन और रोजी-रोटी मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि उनकी मांगों पर यथा संभव विचार कर बीच का रास्ता निकालकर इनको रूट निर्धारण कर चलने की अनुमति दें जिससे इनका जीवन यापन हो सके। भाजपा सरकार लगातार गरीबों का उत्पीडऩ कर रही है, इस मौके पर नि. उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल, विजय यादव, अनिल मिश्रा, मुकुंद माधव, मनीष गुप्ता, वैभव गुप्ता , मिश्रा अयोध्या रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

