-भाकपा नेता ने जिला प्रशासन पर लगाया दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप
अयोध्या 8 फरवरी (आरएनएस)। शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं भाकपा नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने जिला प्रशासन पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रीडगंज देवकाली मार्ग को बैरीकेडिंग लगाकर सप्ताह में एक दिन बंद करने वाले रामपथ पर आटो रिक्शा का संचालन बंद कराकर हजारों आटो चालकों को बेरोजगार कर रहे हैं।यह प्रधानमंत्री द्वारा घोषित रोजगार पर जिला प्रशासन का प्रहार है। उन्होंने कहा कि जनता को बृहस्पतिवार को रीडगंज देवकाली मार्ग बंद करने वाले किस नियम और नीयत से रामपथ पर आटो रिक्शा का संचालन बंद कर रहे हैं। यह घनघोर संसय का कारण है। इससे उनके दोहरे आचरण का पता चलता है। घनघोर बेरोजगारी में प्रशासन द्वारा और बढ़ोतरी का कारण बनेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि रीडगंज देवकाली मार्ग पर दर्जनों अस्पताल और जनपद का एकमात्र हार्ट का अस्पताल है, जहां कयी जनपदों से रोज़ मरीज़ आते है। उस मार्ग पर अमानवीय तरीके से एंबुलेंस को बाधित किया जाता है। प्रशासन की हृदयहीनता का उदाहरण है। शहर के सभी मार्गों पर, सभी प्रकार के वाहनों का व्यवस्थित संचालन प्रशासन की जिम्मेदारी है। दोहरा चरित्र जनता बर्दाश्त नही करेगी। इसके लिए शीघ्र बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

