भोपाल 8 फरवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अवैध रूप से संचालित मटन-चिकन आदि की दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में जोन क्र. 09 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने वर्धमान ग्रीन पार्क क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मटन-चिकन शॉप के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 04 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया और दुकान का संचालन बंद कराकर मकान मालिक के माध्यम से दुकान को भी खाली कराया।
नगर निगम के जोन क्र. 09 के अमले ने वार्ड क्र. 38 के अंतर्गत वर्धमान ग्रीन कालोनी के कैम्पस के बाहर अवैध रूप से संचालित ज़म ज़म मटन-चिकन शॉप के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ज़म ज़म मटन-चिकन शॉप के संचालक पर 04 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और संबंधित मकान मालिक को बुलाकर दुकान भी खाली कराई।
उपरोक्त कार्यवाही जोन क्र. 09 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बलबीर मलिक के निर्देशन में जोन क्र. 09 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने की। उक्त दुकान के विरूद्ध स्थानीय रहवासियों द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर उक्त कार्यवाही की गई।


















