-शराब पीकर वाहन चलाने वाले 29 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही
-होटल/रेस्टोरेंट एवं बार किये गये चौक, रात्रि 12 बजे के बाद चालू मिले बार के मैनेजरों को रात्रि 12 बजे के पहले बार बंद करने की दी गयी हिदायत
जबलपुर 9 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक चौकिंग प्वाईट लगाये जाकर समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को शराब पीेकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु तथा संवेदनशील स्थानों पर सघन चौकिंग/सर्चिंग करने एवं देर रात तक होटल/रेस्टोरेंट /बार खुले न हों चौक किये जाने हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी गयी। दिनॉक 7-2-26 को चौकिंग प्वाईंटों पर चौक करते हुये 29 शराब पीेकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये वाहनों को जप्त कर प्रकरण तैयार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर द्वारा थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल, थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति इंद्रा ठाकुर, थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमरे को हमराह लेकर थाना हनुमानताल के संवेदनीशील क्षेत्र मे सघन चौकिंग/सर्चिंग की गयी।
इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के नेतृत्व में थाना मदनमहल थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोलानी, थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, गढा के उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमति मंजू शर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अनूप नामदेव द्वारा थाना मदनमहल अंतर्गत होम साईंस कालेज रोड पर स्थित ओपीएम बार एंड रेस्टोरेण्ट चौक किया गया तो पाया गया कि रात्रि के 12/45 बजे के उपरांत भी बार में शराब परोसी जा रही थी तथा खाना परोसा जा रहा था इसके अलावा डीजे तेज साउण्ड में गाना भी बजाया जा रहा था जिसको तत्काल ही बंद करवाया गया तथा ग्राहकों को घर जाने के लिए बोला गया तथा मैनेजर रविन्द्र जुरैल को इतनी रात तक बार रेस्टोरेंण्ट चलाने के संबंध में कोई अलग से अनुमति है के सम्बंध पूछताछ करने पर बार रेस्टोरेण्ट चलाने के संबंध में कोई भी प्रथक से अनुमति प्रस्तुत नही की गयी ।
इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी द्वारा दीनदयाल चौक स्थित डिकासा बार को चेक किया गया जहा पर देर रात्रि बार मे शराब पीना पाया गया।
इसी प्रकार नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी.एस गोठरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार, विजय नगर के उप निरीक्षक कमलेश मेश्राम द्वारा थाना गोराबाजार अंतर्गत तिलहरी स्थित लार्ड आफ द ड्रिंक्स रेस्टारेन्ट एंड बार को चौक किया गया मौके पर मैनेजर अश्विनी वेलानी पिता इंदरलाल वेलानी उम्र 29 साल निवासी झामनदास चौक कांचघर घमापुर जबलपुर उपस्थित मिला। साथ ही साथ बार के अंदर नवयुवक युवतियां जिनकी संख्या करीब 100 के उपर थी मदिरा पान एवं शाकाहारी एवं मांसाहारी खान पान कर रहे थे जो बार एवं रेस्टारेंट का लायसेंस चेक किया जो चौकिंग समय रात्रि 00.17 बजे तक बार चालू मिला जो बार एव रेस्टारेन्ट संचालन नियम के अनुसार रात्रि 12.00 बजे बंद हो जाना था।
विशेष चौकिंग के दौरान उपरोक्त तीनों बार रात्रि 12 बजे के बाद भी चालू मिले, जिनके मैनेजरों को निमयमानुसार रात्रि 12 बजे के पहले बार बंद करने की हिदायत दी गयी। नियम का उल्लंघन करना पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को सूचित किया गया है। –
(कटनी)अवैध रेत परिवहन पर दो डंपर किये जब्त
कटनी 9 फरवरी (आरएनएस)। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जिला टास्?क फोर्स की बैठक में दिये गये निर्देश के पालन में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुये गुरुवार की रात तहसील बड़वारा के अंतर्गत मझगवां क्षेत्र में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपरों को जब्?त किया।
उपसंचालक खनिज रत्?नेश दीक्षित ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बरही तिराहा के पास एक बिना नंबर वाले डंपर को रोका। जांच करने पर वाहन के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, दूसरी कार्यवाही मझगवां बायपास के समीप की गई, जहाँ एक डंपर ईटीपी में दर्ज मात्रा से कहीं अधिक रेत ले जाते हुए पाया गया। इसके बाद दोनों मामलों में अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर वाहनों को कुठला पुलिस थाने में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।
उपसंचालक श्री दीक्षित ने जानकारी दी कि वर्तमान में कटनी जिले में केवल तीन स्थानों पर पूर्व भंडारित रेत के उठाव की अनुमति है। जिले में रेत की मुख्य आपूर्ति पड़ोसी जिले उमरिया की खदानों से की जा रही है। आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखते हुये खनिजों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















