रतलाम, आरएनएस, 09 फरवरी। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध एक और कार्रवाई को अंजाम दिया है। ड्रग्स की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित एक कार भी बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मावता चौकी स्थित रानी गांव फंटा आम रोड से बीते दिन रविवार को मुखबिर सूचना के आधार पर वसीम खान पिता शकील खान पठान 39 वर्षीय निवासी बोरखेड़ा थाना पिपलौदा को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत एक लाख रूपये और एक ग्रे कलर की स्विफ्ट कार एमपी 13 सीडी 6662 जिसकी कीमत लगभग पांच लाख को बरामद करने में पुलिस सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी हैं।


















