समीर दास
कोलकाता 9 फरवरी (आरएनएस)। सांसद अभिषेक बनर्जी के सेवाश्रय से प्रेरित होकर पलाशीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कर्मी अनूप रॉय के पहल पर निशुल्क 9वां नेत्र परीक्षण किया गया। अनूप रॉय ने कहा कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए, इस कैंप में जाति और धर्म से ऊपर उठकर करीब 457 सीनियर लोगों की आंखों निशुल्क जांच किए गए। एक्सपर्ट आप्थाल्मालॉजिस्ट की देखरेख में लगे इस कैंप में 160 लोगों को चश्मे, 141 को सलाह दी गई व 22 फरवरी को सर्जरी होगी। अनूप रॉय ने कहा, अभिषेक बनर्जी की सेवा ने मुझे प्रेरित किया है। मैं दीदी के ‘चोखेर आलोÓ प्रोजेक्ट की तरह इस पहल से लोगों की खो चुकी आंखों की रोशनी वापस लाना चाहता हूं।


















