पिथौरागढ़,09 फरवरी (आरएनएस)। गंगोलीहाट पुलिस ने मुर्गे की दुकान में शराब बेचते एक व्यक्ति को पकड़ा। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में टीम ने पोखरी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मुर्गे की दुकान चलाने वाले संदीप कुमार को अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

