रुद्रपुर,09 फरवरी (आरएनएस)। रुद्रपुर में बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो परिसर से बिजली चोरी पकड़ी है। 30 जनवरी को उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड रुद्रपुर प्रथम अन्नू अरोरा के नेतृत्व में सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, अवर अभियंता पारूल कुमार, लाइन कर्मी खेमपाल राजपूत व गणेश विश्वास की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पहले मामले में दरिया नगर रुद्रपुर निवासी महेश पंत के परिसर से लगभग 9 मीटर अवैध केबिल बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में वार्ड नंबर 18 खेड़ा रुद्रपुर निवासी रहमद साह के परिसर से करीब सात मीटर अवैध केबिल जब्त की गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

