रुद्रपुर,09 फरवरी (आरएनएस)। बाइक को टक्कर मारने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उमेश सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर नंबर सात ने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उनका पुत्र देवेंद्र सिंह राना और गांव के राजेश सिंह पुत्र पंचम सिंह उर्फ पंचू, राजेश सिंह पुत्र दर्शन सिंह 30 जनवरी को झनकट से लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़े युवकों को प्रतापपुर की ओर से आ रही बस के चालक ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

