रुद्रपुर,09 फरवरी (आरएनएस)। श्री कृष्ण मर्चेंट एसोसिएशन (एसकेएमए) इंटर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 267 विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर आधुनिक भारत की तस्वीर को रेखांकित किया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक तिलकराज बेहड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक बेहड़ ने एसकेएमए इंटर कॉलेज को गोद लेने की घोषणा करते हुए विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ी कोई पूंजी नहीं है। आज का बच्चा ही कल देश का प्रतिनिधित्व करेगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी माता-पिता, शिक्षक और समाज के सभी वर्गों की है। उन्होंने कॉलेज को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति गिरधारी लाल गोयल ने की। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंघल, मुकेश अग्रवाल और रोशन लाल सिंघल ने विद्यार्थियों के बैठने के लिए 500 कुर्सियां देने की घोषणा की। कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. महेंद्र मोहन शर्मा, सुनील भास्कर, डॉ. कमल रावत, भूपाल सिंह नेगी, फैज अहमद, अंकित पांडे, राजीव सिंह, वीरेंद्र कुमार, शुभम मित्तल, पूनम, तबस्सुम, गजेंद्र कुमार, प्रदीप जोशी, सीमा त्रिवेदी, आमोद सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

