रुड़की,09 फरवरी (आरएनएस)। नवसृजन साहित्यिक संस्था के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित साहित्यिक समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी के मुक्तक संग्रह ‘पत्ता-पत्ता मौसमÓ का विमोचन किया गया। इसी अवसर पर गजलकार कृष्ण सुकुमार को इस साल का ‘सृजन शिल्पीÓ सम्मान से भी नवाजा गया। नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध पुंडीर ‘सरित्Ó ने की। जबकि संचालन पंकज त्यागी ‘असीमÓ ने किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज रहे। उन्होंने साहित्यकार कृष्ण सुकुमार को उनके सम्मान व मुक्तक संग्रह के प्रकाशन के लिए कवि सुरेंद्र कुमार सैनी को शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में संस्था अध्यक्ष डॉ. शालिनी जोशी पंत, डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल नारसन और संस्था समन्वयक सुरेंद्र कुमार सैनी मंच पर मौजूद रहे। मुक्तक संग्रह को लेकर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पुस्तक में 400 मुक्तक हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कवि सम्मेलन में पंकज गर्ग, अलका घनशाला, डॉ. अर्चना त्यागी, अनुपमा शर्मा, मोहित सैनी, सौ सिंह सैनी, गोपाल शर्मा, अनिल अमरोही, नवीन शरण निश्चल और नरेश राजवंशी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में रणवीर सिंह रावत, डॉ. संजीव कुमार सैनी, शशांक सैनी, यादवेंद्र शरण, राजीव सैनी, मिथिलेश, निमिता शर्मा, रजनीश त्यागी, शाहिदा शेख, प्रदीप सैनी एडवोकेट, दीपिका सैनी, पूजा, यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, देवांश सैनी और प्रियंका सैनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

