रुड़की,09 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान ग्रामीण को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिसकर्मी रविंद्र कुमार व राजेंद्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। लेकिन इसी बीच उन्होंने एक युवक को संदिग्ध दिखने पर रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक पुत्र संजय निवासी पंडितपुरी कोतवाली लक्सर बताया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

