रुड़की,09 फरवरी (आरएनएस)। दो दिन पहले घर जाते समय चोरी हुई दुकानदार की बाइक के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी सौरभ कुमार रविवार देर शाम दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच करने लगा था। उसी समय किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली थी। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर के आधार पर बाइक चोरी की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। साथ ही बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

