रुड़की,09 फरवरी (आरएनएस)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने प्रवीण उर्फ बिट्टू निवासी मोहनपुरा मोहम्मदपुर को मोहनपुरा क्षेत्र से तथा अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल मलिक निवासी ग्राम ढंडेरा को ढंडेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आबकारी अधिनियम और आर्म्स ऐक्ट के मामलों में वांछित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

