रुड़की,09 फरवरी (आरएनएस)। रविदास जयंती के दिन बिनारसी गांव में हुए विवाद में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों के कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, रविवार देर रात हत्या में शामिल एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया। जिसे पुलिस सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

