रुड़की,09 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर में कुछ लोगों द्वारा शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने गुलशेर पुत्र गफूर, अयूब पुत्र याकूब व अमन पुत्र सागर निवासी मीरावाला मोहल्ला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें लक्सर कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में दरोगा नरेंद्र सिंह, रंजीत नौटियाल व पुलिस कर्मी सतपाल राणा व अरविंद चौहान शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

