देहरादून,09 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम के कारगी स्थित मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर सोमवार सुबह सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। मशीनें ठप होने के कारण कूड़ा समय से शीशमबाड़ा प्लांट नहीं पहुंच पाया। इस कारण हाईवे के किनारे कूड़े के ढेर लग गए। इससे पहले भी कई बार कूड़ा ट्रांसपोर्टेशन का कार्य ठप हो चुका है। निगम प्रशासन ने कम्पनी को तत्काल सड़क किनारे डम्प कूड़ा हटाने के निर्देश दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

