विकासनगर,09 फरवरी (आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी के 16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन कूच को लेकर पूर्व मंत्री नवप्रभात ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार को खनन माफिया, शराब माफिया और भू माफिया मिलकर संचालित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं और इन घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है। कहा कि जन भावना और कांग्रेस के दबाव में प्रदेश सरकार ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया, लेकिन वीआईपी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने से सरकार बच रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

