विकासनगर,09 फरवरी (आरएनएस)। विकासनगर के पहाड़ी गली चौक में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से नौ पेजों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसमें पत्नी और ससुराल पक्ष को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता के तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

