विकासनगर,09 फरवरी (आरएनएस)। विकासखंड के अंतर्गत खत बनगांव, मोहना, द्वार, अठगांव, विशलाड़, तपलाड़ और बोंदुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया कि ब्लाक अंतर्गत आने वाली इन सात खतों में 100 से ज्यादा गांव हैं, लेकिन यहां पर कोई पशु चिकित्सालय नहीं है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

