विकासनगर,09 फरवरी (आरएनएस)। साहित्यिक संस्था साहित्य संगम के स्थापना दिवस पर सोमवार को काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कवियों ने कविताओं के माध्यम से संस्था के 57 साल के सफर का वर्णन करने के साथ ही वर्तमान सामाजिक, और राजनैतिक हालातों पर तंज कसे। नगर में आयोजित काव्य गोष्ठी का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कामेश्वर प्रसाद डिमरी ने दीप प्रज्वलित और संतोष गोयल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सरिता गुप्ता ने हमसफर हर सफर में साथ अच्छा लगता है.. रचना सुनाई। नीलम शर्मा ने जिस मां ने हमको बोलना सिखाया, उसको ठीक बोल कहना ठीक है क्या.. गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। मजाहिर खान ने किसी की आरजू मेरे दिल मे यूं मचलती है… गजल गाकर समां बांधा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

