हरिद्वार,09 फरवरी (आरएनएस)। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के मन में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से मायापुर के डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में यज्ञ कराया गया। इस दौरान कक्षा 10 और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों की सफलता की कामना की गई। कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर विदा भी किया गया। वानप्रस्थ आश्रम आर्यनगर से पधारे स्वामी तेजस मुनि ने बताया कि यह यज्ञ प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा के अनुरोध पर किया गया। उन्होंने बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। इसके बाद पंडित राज बल शर्मा वैदिक न्यास की आर्य संस्कृति एवं साहित्य ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। प्रभात मुनि ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 8 की सिमरन सैनी प्रथम, कक्षा 7 की गौरी द्वितीय और कक्षा 8 की खुशी वर्मा एवं कक्षा 6 की आस्था संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अंशुल शर्मा, वैष्णवी, गौरव, तेजस शर्मा, कृष्ण सिंह नेगी, नैंसी, क्रांति, करीना सैनी, योगेश राजपूत, विनीत और राजीव कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर वानप्रस्थ आश्रम के उप प्रधान कामेंद्र आर्य, सुबोध गुप्ता, निर्मल सचदेवा सहित शिक्षक प्रवीण त्यागी, सरीन कुमार, श्रवण कुमार, दीपक मिश्रा, प्रियंका शर्मा, जागृति पंडित, राजीव कौशिक मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

