हरिद्वार,09 फरवरी (आरएनएस)। कनखल की दक्ष बस्ती में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी देशप्रेम और राष्ट्रहित की भावना रखता है, वही भारत का सच्चा हिंदू है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे। उन्होंने हिंदू समाज से सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। महिला वक्ता के रूप में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर शमनु शिवपुरी ने महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर शास्त्री ने की। इस अवसर पर रामानंद आश्रम के महंत प्रेमदास भी मौजूद रहे। आशीष भारद्वाज संयोजक, प्रशांत शर्मा सह संयोजक और प्रतीक मिश्रपुरी संरक्षक की भूमिका में दिखे। शिवानी गौड़ और विजेयता शर्मा ने संचालन किया। इस अवसर पर सदस्य संजय अग्रवाल, सुभाष शर्मा, लव नाथ, अनिल गुप्ता, राम मोहन, अर्पित अग्रवाल और दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

