रुड़की,10 फरवरी (आरएनएस)। मिर्जापुर सादात गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र हरिचंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी को शाम उसका बेटा मन्नू गांव में एक चिकित्सक की दुकान के पास खड़ा था। आरोप है कि वहां गांव के दूसरे पक्ष का छोटा राम भी था। उन दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि छोटा राम गाली गलौज करने लगा। उसने अपने पक्ष के जय कुमार, धर्मेंद्र, टिंकू, दिलीप, मिंटू व अर्जुन मौके लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर बुला लिया। उनका बेटा किसी तरह जान बचाकर घर आ गया। आरोप है कि आरोपी उसे ढूंढते हुए उसके घर पर आ गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बताया कि उन्होंने पुलिस को फोन किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी शाम को उसका भाई छोटा राम गांव के एक व्यक्ति की दुकान में चाउमीन मीन खा रहा था। तभी वहां गांव के रजत और मन्नू आए और उसके भाई को गाली देने लगे। उससने गाली गलौज का विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि रजत, गौतम, रवि, राहुल, मांगेराम, भोलाराम, विजय, मन्नू कुमार लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और मारपीट की। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामलेम की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

