देहरादून,10 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम के पार्षदों ने वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पार्षद अभिषेक पंत ने बताया कि निगम के वार्डों में कर्मचारियों की संख्या में बड़ा अंतर है। इसका सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। पार्षद कपिल धर और संजीत बंसल ने कहा कि निगम को इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

