देहरादून,10 फरवरी (आरएनएस)। दून में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दिनदहाड़े दो दुपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीडि़तों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना नेहरु कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मोथरोवाला, महालक्ष्मी पुरम निवासी आलोक परमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दो फरवरी की दोपहर वह अपनी एक्टिवा से ठाकुर चौक गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी पार्षद कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन न मिलने पर आठ फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, दूसरी घटना पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बंजारावाला की है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि ग्रीन व्यू एंक्लेव निवासी सैय्यद अली ने बताया कि चार फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। महज दो घंटे बाद जब वह बजे वापस लौटे तो स्कूटी वहां से गायब थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

