000 सोमनी मण्डई में कर रहा था वाद विवाद
राजनांदगांव,11 फरवरी(आरएनएस)। सामनों मंडई में विवाद करने वाले युवक को सोमानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है, चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत ग्राम सोमनी मंडई में वाद विवाद कर रहे करण कुमार यादव पिता अशोक कुमार यादव उम्र 19 साल निवासी हाट बाजार कुआ चौक बरीपरा बसंतपुर जिला राजनांदगांव छ0ग0 को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत, राज श्री आरक्षक दिनेश वर्मा, विनोद महिलांगे एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
००००


















