राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर पर विशेष ठहराव की व्यवस्था
रायपुर,11फरवरी(आरएनएस)। राजिम – रायपुर के लिए 02 स्पेशल मेमू ट्रेन की सुविधा सहित कुल 06 मेमू ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हैरायपुर:- 11 फरवरी,(आरएनएस)।राजिम कुंभ मेला 2026 एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री शामिल होते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग यात्रियों को रेलवे से संबंधित सेवाओं एवं जानकारियों तक सरल एवं त्वरित पहुँच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल द्वारा रेल वन ऐप के प्रचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता डेस्क / हेल्प डेस्क लगाई जा रही है । इस दौरान रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को रेल वन ऐप डाउनलोड करने, उसके उपयोग एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर रहे है।रेल वन ऐप के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद, स्टेशन सुविधाएँ एवं अन्य महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनती है।इसी कड़ी में राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर पर विशेष ठहराव की वयवस्था की गई हैं।
यात्रियों के आने जाने के सुविधा हेतु स्पेशल मेमू ट्रेन परिचालन की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक रहेगी।
रायपुर से राजिम
(1). गाड़ी नम्बर 08755 रायपुर से 11:55 रवाना हो कर राजिम 13:20 पहुँचेगी।
(2). गाड़ी नम्बर 08757 रायपुर से 14:30 रवाना हो कर राजिम 16: 00 पहुँचेगी।
राजिम से रायपुर
(1). गाड़ी नम्बर 08756 राजिम से 14:00 रवाना हो कर रायपुर 15:30 पहुँचेगी।
(2). गाड़ी नम्बर 08758 राजिम से 20:30 रवाना हो कर रायपुर 22 : 00 पहुँचेगी।
उपरोक्त 02 गाडिय़ों के अतिरिक्त प्रतिदिन रायपुर से राजिम के लिए चार मेमू ट्रेन और राजिम से रायपुर के लिए चार मेमू ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















