जगदलपुर, 11 फरवरी (आरएनएस)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल के बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सी मैत्री द्वारा प्रभावित स्कूल का दौरा किया गया। जानकारी लेने पर पता चला कि मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी खाने पर सभी बच्चों की तबीयत खराब हुई थी मध्यान्ह भोजन उपरांत सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल फाइलेरिया की गोली देने की सूचना भी शिक्षक सुनील मिंज और नीला राम बघेल द्वारा दी गई। इस दौरान ग्राम की मितानिन सोनदाई, लच्छमति , सुबली और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेटे मौर्य और और दिनेश्वरी बघेल भी उपस्थित थे। बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर तत्काल आरएमए राजेंद्र कुमार साहू और सीएचओ बड़े आरापुर रिंकी भगत द्वारा तत्काल पहुंचकर प्रभावित बच्चों को उपचार सुविधाएं दी गई। कुल 24 बच्चे प्रभावित पाए गए जिसमें 10 बालक और 14 बालिकाएं थी कक्षा दूसरी की छात्रा मंगली पिता फूलसिंह उम्र 8 वर्ष को ज्यादा कमजोरी लगने पर निगरानी चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती किया गया है । मौके पर बच्चों के उपचार की निगरानी कर रहे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋषभ साव ने बताया कि अब सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है।
0


















