रायपुर,11 फरवरी (आरएनएस)। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार तहसील अभनपुर अंतर्गत ग्राम पचेड़ा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।शिविर के दौरान हल्का पटवारी द्वारा 40 आय प्रमाण पत्रों के प्रतिवेदन जारी किए गए। साथ ही कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 प्रकरणों में फौती नामांतरण के आदेश जारी किए गए।इसके अतिरिक्त नक्शा एवं रकबा त्रुटि सुधार, सीमांकन तथा डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका से संबंधित आवेदनों के लिए संबंधित आवेदकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। राजस्व शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही सुविधाएं प्राप्त हुईं तथा विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया।
०००


















