कौशाम्बी 11 फरवरी (आरएनएस)। महामाया राजकीय महाविद्यालय में 10 व 11 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओ ने विभिन्न खेलो में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 12 वे वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शैलेन्द्र तिवारी, मुख्य अतिथि प्रो0 प्रबोध श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर अनिल सोनकर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। स्पर्धा के समापन पर बीए षष्ठ सेमेस्टर के छात्र शिववीर और बी कॉम षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा मनोरमा को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। शिववीर ने छात्रो के वर्ग में, जबकि मनोरमा ने छात्राओ के वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। चक्का फेंक, गोला फेंक, जेवलिन, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देते हुए पुरस्कृत किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रो0 संजय प्रसाद शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शैलेन्द्र तिवारी ने विजेता खिलाडिय़ो को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि क्रीड़ा केवल शारीरिक अभ्यास नही, बल्कि चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला है। प्राचार्य ने कहा कि खेलो से अनुशासन, समयबद्धता, सहयोग और नेतृत्व जैसे जीवन-मूल्यो का विकास होता है। मैदान पर जीत विनम्रता सिखाती है, जबकि हार आत्ममंथन कर आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छात्रो को सकारात्मक सोच, उम्मीद और जिज्ञासा बनाए रखने की सलाह दी, ताकि उन्हे मनोनुकूल परिणाम मिल सके। उन्होने खेलो को मन और शरीर के विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 अजय कुमार ने किया। अंत में क्रीडा प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने सभी अतिथियो और प्रतिभागियो के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो0 अनिल कुमार सोनकर, डॉ0 नीलम बाजपेई, डॉ0 भावना केशरवानी, डॉ0 रीता दयाल, डॉ0 पवन कुमार, डॉ0 तरित अग्रवाल, डॉ0 आनंद कुमार, डॉ0 रमेश चंद्र सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओ ने तालियो की गडग़ड़ाहट के साथ विजेताओ का उत्साह बढ़ाया।


















